विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाती है।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है।
इस स्तर पर विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक नींव को मजबूत किया जाता है।
इस स्तर पर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ विषयों की गहन समझ प्रदान की जाती है।
विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट विज्ञान संकाय उपलब्ध है।
प्रायोगिक और सैद्धांतिक शिक्षा का अनूठा संगम, जहाँ अनुभवी शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन मासिक परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा एवं सतत आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से किया जाता है।